CG Assembly Budget Session 2026 14th day। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 14वां दिन काफी अहम माना जा रहा है। सदन में आज कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ अहम विधेयकों को पारित करने की तैयारी है। राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है।
फोर्टीफाइड चावल अनियमितता पर गरमाएगा सदन
आज ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (PDS) के तहत वितरित किए जा रहे फोर्टीफाइड चावल में कथित अनियमितताओं का मुद्दा जोर-शोर से उठेगा। विधायक ओंकार साहू इस मामले को सदन में उठाएंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे। इसके अलावा विधायक सुशांत शुक्ला विशेष सहायता योजना की राशि के खर्च में गड़बड़ी को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएंगे, जिस पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।
धर्म स्वतंत्र विधेयक पर रहेंगी सबकी नजरें
आज सदन में धर्म स्वतंत्र विधेयक पेश किया जाएगा। गृह मंत्री विजय शर्मा इस विधेयक को सदन में प्रस्तुत करेंगे। सरकार की कोशिश है कि इस पर चर्चा के बाद आज ही इसे पारित करा लिया जाए। इस विधेयक को लेकर राजनीतिक हलकों में पहले से ही काफी बहस चल रही है।
कई संशोधन विधेयक भी होंगे पारित
आज विधानसभा में अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों पर भी चर्चा और पारित होने की संभावना है, जिनमें शामिल हैं। छत्तीसगढ़ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक शामिल है, इसके साथ ही सात अलग-अलग विभागों से जुड़े दस्तावेज भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे।
सवाल-जवाब और आधे घंटे की विशेष चर्चा
सत्र के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल विभिन्न सवालों के जवाब देंगे। विधायक सुशांत शुक्ला के तारांकित प्रश्न पर आधे घंटे की विशेष चर्चा भी होगी, जिसमें खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री जवाब देंगे।
आज का दिन क्यों है अहम?
छत्तीसगढ़ विधानसभा के इस सत्र का 14वां दिन कई बड़े फैसलों और राजनीतिक बहसों का गवाह बन सकता है। खासकर धर्म स्वतंत्र विधेयक और PDS से जुड़े मुद्दों पर सदन का माहौल गर्म रहने की पूरी संभावना है।